Current affairs

खड़गे बोले- दिल्ली वाली रैली पर कल फैसला लेंगे:विपक्षी नेताओं से चर्चा जरूरी, व्यापारियों का लेटर मिला; मांग- 1 नवंबर की रैली टालें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पटना में कहा कि, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर जल्द फैसला लेंगे। हमें कुछ व्यापारियों ने एक ज्ञापन सौंपा है। अगले कदम पर अंतिम फैसला लेने से पहले हम कल अपनी पार्टी और गठबंधन के अन्य सहयोगियों से चर्चा करेंगे। दरअसल एक दिन पहले चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल से INDIA ब्लॉक की रैली टालने की अपील की है। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी है। राहुल बोले- एक नवंबर को छात्र, किसान, व्यापारी सब जुटें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पर पोस्ट कर कहा कि हमारे वोट चुराए जा रहे हैं, और हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Source: Dainik Bhaskar

More current affairs

Revise this note, then practice with a previous year question set or start a free mock test.