Current affairs

राहुल बोले- वोट चोरी बर्दाश्त नहीं:दावा- 1 नवंबर की रैली में 10 लाख लोग आएंगे; कारोबारी बोले- रैली टालें, इससे ₹10 हजार करोड़ का नुकसान

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को X पर पोस्ट कर कहा कि हमारे वोट चुराए जा रहे हैं, और हम किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा- सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गई हैं। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली में छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारियों को आना चाहिए। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी की रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। वहीं, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने शनिवार को राहुल से INDIA ब्लॉक की रैली टालने की अपील की है। संगठन ने दिवाली फेस्टिवल सीजन में 10 हजार करोड़ रुपए के व्यापारिक नुकसान की चेतावनी दी है।

Source: Dainik Bhaskar

More current affairs

Revise this note, then practice with a previous year question set or start a free mock test.