Current affairs

PM ने ओडिशा में RBI डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया:मुंबई वाला खराब हुआ तो यह बैकअप देगा; बैंकिंग-पेमेंट सिस्टम नहीं रुकेंगे

पीएम मोदी ने रविवार को ओडिशा के खुर्दा जिले में बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दूसरे डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया। भुवनेश्वर के पास इन्फो वैली-II में 18.55 एकड़ में बना यह परिसर नवी मुंबई के RBI के मुख्य डेटा सेंटर के डिजास्टर रिकवरी बैकअप के रूप में काम करेगा। अगर किसी प्राकृतिक आपदा, तबाही, हमले में मुंबई वाला डेटा सेंटर प्रभावित होता है तो ओडिशा सेंटर से बैकअप जारी रहेगा। जिससे देश के पूरे बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम (यूपीआई, आरटीजीएस, एनईएफटी) में रुकावट नहीं आएगी। मोदी की स्पीच, 4 बड़ी बातें; कहा- हम गुड गवर्नेंस का मॉडल लेकर चल रहे भुवनेश्वर ने भारत को एक नया संस्थान दिया: आज भुवनेश्वर नए भारत को एक नया संस्थान दे रहा है। भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन एक महत्वूपर्ण अवसर है।

Source: Dainik Bhaskar

More current affairs

Revise this note, then practice with a previous year question set or start a free mock test.